Pages

Showing posts with label टिप्स. Show all posts
Showing posts with label टिप्स. Show all posts

Tuesday, November 25, 2014

खुश रहेंगे आपके ऊनी कपड़े

ठंड के मौसम में हर किसी को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। आपके प्यारे ऊनी कपड़ों को भी। कैसे करें, ऊनी कपड़ों की देखभाल ताकि वो गर्माहट भी ज्यादा दें और उनकी उम्र भी बढ़े.


1. ऊनी कपड़ों की ओर बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी जल्दी आकर्षित होते हैं, इसलिए अपने जैकेट और कोट को नियमित अंतराल पर ब्रश से साफ करें। इससे आपके सर्दियों के कपड़े न सिर्फ साफ रहेंगे, बल्कि किसी तरह की स्किन एलर्जी और रैशेज होने की आशंका भी नहीं रहेगी।

2. ठंड के कपड़ों को बीच-बीच में धूप में सुखाएं। पर ध्यान रहे कि सूरज की तेज रोशनी आपके ऊनी कपड़ों पर सीधी न पड़े। ऐसा करने से आपके ऊनी कपड़े बदरंग हो जाएंगे। वहीं धूप में ऊनी कपड़ों को सुखाने से उसकी नमी गायब हो जाएगी और साथ ही सभी कीटाणु भी मर जाएंगे। ऊनी कपड़ों को धूप में सुखाने से वो न सिर्फ आपको ज्यादा गर्माहट देंगे, बल्कि उन्हें पहनने पर भी आपको ज्यादा अच्छा महसूस होगा।

3. अपने भारी-भरकम स्वेटर को वॉर्डरोब में लटकाकर नहीं रखें। भारी स्वेटर को लटकाकर रखने से स्वेटर की फिटिंग बिगड़ जाती है। साथ ही हैंगर से स्वेटर को लटकाकर रखने से कंधे वाले हिस्से के जल्दी फटने की आशंका बढ़ जाती है।

4. ऊनी कपड़े बेहद नाजुक होते हैं। लंबी उम्र देने के लिए ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हमेशा माइल्ड साबुन या डिटर्जेट और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। माइल्ड साबुन और डिटर्जेट के इस्तेमाल से आपके ऊनी कपड़ों की चमक और उनका वास्तविक लुक बरकरार रहेगा। गुनगुना पानी आपके ऊनी कपड़ों में छिपे कीटाणुओं को मारेगा और उसकी स्वच्छता को बरकरार रखेगा।

5. स्वेटर और कार्डिगन में अकसर रोंए हो जाते हैं। ये रोंए स्वेटर और किसी अन्य वस्तु के बीच रगड़ खाने से होते हैं। ये रोंए आपके नए और स्टाइलिश स्वेटर को भी पुराना और गंदा लुक दे सकते हैं। इन रोंओं को हटाने के लिए छोटे रेजर का इस्तेमाल करें और अपने स्वेटर को फिर से नया लुक दें।

6. अपने स्वेटर पर लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए कभी भी उन पर ब्लीच का इस्तेमाल न करें। ब्लीच के इस्तेमाल से आपका स्वेटर बदरंग हो जाएगा। कभी भी ऐसे डिटर्जेट में स्वेटर न धोएं, जिसमें ब्लीच हो।

7. एक ही स्वेटर को तीन दिन से ज्यादा लगातार न पहनें। ऐसा करने से स्वेटर का शेप बिगड़ जाता है। साथ ही आपका स्वेटर जल्दी खराब और पुराना भी हो जाएगा।

8. ऊनी कपड़ों को हमेशा हाथ से ही धोएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि ऊनी कपड़ों को धोने के लिए उसी डिटर्जेट का उपयोग करें, जो सिर्फ ऊनी कपड़ों के लिए बने हों।

9. ऊनी कपड़ों में कभी भी उस वक्त आयरन न करें, जब वह पूरी तरह से सूख चुके हों। हमेशा हल्के गीले ऊनी कपड़े में आयरन करें और इसके लिए स्टीम आयरन का इस्तेमाल करें। ऊनी कपड़े को उल्टा करने के बाद ही उसमें आयरन करें।

http://www.livehindustan.com/

Monday, August 12, 2013

हैल्दी कुकिंग टिप्स


१. भारतीय भोजन को पारंपरिक तरीके से बनाने की बजाय नई सोच से इस तरीके से बनाएं कि उसका टेस्ट तो बरकरार रहे, लेकिन तेल व घी का उपयोग कम ही हो।

२.  गे्रवी तैयार करते समय भी प्याज या मूंगफली केदाने या फिर नारियल का उपयोग करने की बजाय भुने हुए बेसन का प्रयोग करें, क्योंकि नारियल वगैरह में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है।
3. अगर सूखी सब्जी खानी हो, तो तडका देने के बाद सिर्फ आधा कप पानी डालकर सब्जी को कुकर में डालकर एक सीटी लगा लें।
४. चावल को पतीले में ज्यादा पानी के साथ पकाएं और बाद में उसका मांड फेंक दें, या सूती कपडों में कलफ दें सकती हैं। इससे चावल की कैलोरिज कम होती है। कबाब या कोफ्तों को डीप फ्राई ना करें, उन्हें अवन में पकाएं या बडी छलनी पर फैलाकर स्टीम करें।
५. सब्जियाँ ज्यादातर ग्रेवीवाली ही बनाएं, ताकि तेल कम इस्तेमाल हो और पोषक तžव भी बने रहें।
६. सब्जियों को काटने के बाद ना धोएं, इससे पानी में घुलनेवाले विटामिन्स नष्ट हो जाते हैं। खाने को बार-बार गर्म ना करें, उसके पोष्क तव कम हो जाते हैं।
७. एक ही सब्जी बनाने की बजाय मिक्स सब्जियाँ व मिक्स दालें बनाएं। पनीर की जगह सोयाबीन बडी का उपयोग करें।
८. चटपटा, मसालेदार दाल तडका बनाने के लिए लहसुन, टमाटर और अदरक को दाल के साथ ही कुकर में पका लें और अंत में नाम मात्र के तेल में राई, जीरा, साबुत लाल मिर्च का तडका देकर सर्व करें, हरी धनिया से गार्निश भी कर सकती हैं।
९. यदि कुछ तलना हो, तो आवश्यकतानुसार ही तेल लें। तलने के बाद बचे हुए तेल का ही बार-बार उपयोग करने पर तेल गाढा हो जाता है और उससे कोलेस्ट्रॉल जमने का खतरा बढ जाता है।

aapkisaheli

कुछ बेहतरीन टिप्स



  • हरी सब्जियों को पकाते समय अगर एक चौथाई चम्मच चीनी मिला दे तो सब्जियों का रंग अच्छा रहता है
  • गोभी बनाते समय उसमे दो चम्मच दूध और नमक मिला दे तो गोभी का रंग सफ़ेद ही रहता है
  • प्याज़ काटने से पहले अगर उसे फ्रिज में रख दे तो आँखों में नहीं लगेगा
  • आटा गूंधने के बाद उसमें थोडा सा तेल लगा दे तो वोह मुलायम बना रहता है.
  • यदि आप डेजर्ट खीर या कस्टर्ड बना रहे हों तो भारी तले का बर्तन इस्तेमाल करें, इससे बर्तन जलेगा नहीं और डेजर्ट का स्वाद भी बढ़ेगा
  • यदि आप डेजर्ट में क्रीमी टेक्चर चाहती हैं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करे
  • चावल में एक टी स्पून तेल और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाने से वह पकने के बाद खिलाखिला रहेगा
    यदि आप रात को छोला या राजमा भिगोना भूल गए हो तो उबलते पानी में चना या राजमा को भिगोए, इसे आप एक घंटे के बाद एक चम्मच तेल मिला के पका सकती हैं
  • सख्त नींबू को अगर गरम पानी में कुछ देर के लिए रख दिया जाये तो उसमें से आसानीसे अधिक रस निकाला जा सकता है
  • महीने में एक बार मिक्सर और ग्राइंडर में नमक डालकर चला दिया जाये तो उसके ब्लेडतेज हो जाते हैं
  • मेथी की कड़वाहट हटाने के लिये थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिये अलग रख दें
  • एक टीस्पून शक्कर को भूरा होने तक गरम करे, केक के मिश्रण में इस शक्कर को मिला दे ऐसा करने पर केक का रंग अच्छा आयेगा
  • आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कसूरी मेथी मिला दे, पराठे इतने स्वादिष्ट होंगे कि हर कोई ज्यादा खाना चाहेगा
  • आटा गूंधते समय पानी के साथ थोड़ा सा दूध मिलाये इससे रोटी और पराठे का स्वाद बदल जाएगा और वो बहुत मुलायम बनेगे
  • चीनी के डिब्बे में 5-6 लौंग डाल दी जाये तो उसमें चींटिया नही आयेगी
  • कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नही पड़ेगा
  • जली हुए त्वचा पर मैश किया हुआ केला लगाने से ठंडक मिलती है
  • मिर्च के डिब्बे में थोड़ी सी हींग डालने से मिर्च लम्बे समय तक खराब नही होती
  • किचन के कोनो में बोरिक पाउडर छिड़कने से कॉकरोच नही आयेंगे
  • लहसुन के छिलके को हल्का सा गरम करने से वो आसानी से उतर जाते हैं
  • हरी मिर्च के डंठल को तोड़कर मिर्च को अगर फ्रिज में रखा जाये तो मिर्च जल्दी खराब नही होती
  • हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रिजरमें रख दें
  • - 
    डोसा को नया फ्लेवर देने के लिए उसके घोल में कुछ दाने मेथी के मिला दें।
    - पापड़ व बिस्किट में सीलन आ गई हो, तो इन्हें डिब्बे में पुदीने की पत्तियों के साथ बंद करके तकरीबन तीन घंटे के लिए रख दें। इससे पापड़ व बिस्किट क्रिस्पी हो जाएंगे और खाने में नया स्वाद आएगा।
    - तुरई-गिलकी को गीले कपड़े में लपेटकर या पॉलीथिन में रखें ताजा रहेगी।
    - सब्जी बासी हो तो उसे काट कर कुछ देर नींबू का रस मिले पानी में पड़ी रहने दें, ताजी हो जाएगी।
    - काटते समय बैंगन काले न पड़ें, इसके लिए उसको नमक व सोडा मिले पानी में डालें।
  • Kalchulcom

Tips For a Lifetime



1. Stuff a miniature marshmallow in the bottom of a sugar cone to prevent ice cream drips.
2. Use a meat baster to "squeeze" your pancake batter onto the hot griddle - perfect shaped pancakes every time.
3. To keep potatoes from budding, place an apple in the bag with the potatoes.
4. To prevent egg shells from cracking, add a pinch of salt to the water before hard-boiling.
5. To get the most juice out of fresh lemons, bring them to room temperature & roll them under your palm against the kitchen counter before squeezing.
6. To easily remove burnt-on food from your skillet, simply add a drop or two of dish soap and enough water to cover bottom of pan, and bring to a boil on stovetop-skillet will be much easier to clean.
7. When a cake recipe calls for flouring the baking pan, use a bit of the dry cake mix instead-no white mess on the outside of the cake.
8. If you accidentally over-salt a dish while it's still cooking, drop in a peeled potato-it absorbs the excess salt for an instant "fix me up."
9. Brush beaten egg white over pie crust before baking to yield a beautiful glossy finish.
10. Place a slice of apple in hardened brown sugar to soften it back up.
11. When boiling corn on the cob, add a pinch of sugar to help bring out the corn's natural sweetness. (ah, an old 1940’s Fannie Farmer trick!)
12. To determine whether an egg is fresh, immerse it in a pan of cool, salted water. If it sinks, it is fresh-if it rises to the surface, throw it away.
13. Cure for headaches: Take a lime, cut it in half and rub it on your forehead. The throbbing will go away.
14. Don't throw out all that leftover wine: Freeze into ice cubes for future use in casseroles and sauces.
15. If you have a problem opening jars: Try using latex dishwashing gloves. They give a non-slip grip that makes opening jars easy.
16. Potatoes will take food stains off your fingers. Just slice and rub raw potato on the stains and rinse with water.
17. To get rid of itch from mosquito bite: try applying soap on the area, instant relief.
18. Ants, ants, ants everywhere ... Well, they are said to never cross a chalk line. So get your chalk out and draw a line on the floor or wherever ants tend to march-see for yourself.
19. When you get a splinter, reach for the scotch tape before resorting to tweezers or a needle. Simply put the scotch tape over the splinter, then pull it off. Scotch tape removes most splinters painlessly and easily.
20. NOW Look what you can do with Alka-Seltzer:
  • Clean a toilet-drop in two Alka-Seltzer tablets, wait twenty minutes, brush, and flush. The citric acid and effervescent action clean vitreous china.
  • Clean a vase-to remove a stain from the bottom of a glass vase or cruet, fill with water and drop in two Alka-Seltzer tablets.
  • Polish jewelry-drop two Alka-Seltzer tablets into a glass of water and immerse the jewelry for two minutes.
  • Clean a thermos bottle-fill the bottle with water, drop in four Alka-Seltzer tablets, and let soak for an hour (or longer, if necessary).
  • Unclog a drain-clear the sink drain by dropping three Alka-Seltzer tablets down the drain followed by a cup of Heinz White Vinegar. Wait a few minutes, then run the hot water.